डॉ अंबेडकर का उत्तर प्रदेश जिला आगरा में 18 मार्च 1956 को दिए के भाषण का विश्लेषण
डॉ अंबेडकर का उत्तर प्रदेश जिला आगरा में 18 मार्च 1956 को दिए के भाषण का विश्लेषण बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर द्वारा उत्तर प्रदेश के जिला आगरा में भाषण दिनांक 18 मार्च , 1956 को दिया था इस भाषण का जिक्र " रोटी से अधिक महत्व स्वाभिमान का है" के नाम से हेडिंग डॉ आंबेडकर वॉल्यूम (हिंदी) खंड 40 पृष्ठ संख्या 404 से 406 तक 18 मार्च , 1956 के दिन आगरा में डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर का भाषण आयोजित किया गया था। सभा में अध्यक्ष पर थे उत्तर प्रदेश शे. का. फे. के अध्यक्ष आयु. तिलकचंद कुरील। मंच पर आयु. श्रीकृष्णदत्त पालीवाल और उत्तर प्रदेश के कई मशहूर सामाजिक कार्यकर्ता और नेता उपस्थित थे। सभा में करीब दो लाख का जनसमुदाय उपस्थित था। ठीक साढ़े छह बजे समारोह के आयोजन स्थल रामलीला मैदान में डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर का आगमन हुआ। रामलीला मैदान में प्रवेश करते ही ' अम्बेडकर की जय हो ' के नारों से आसमान गूंज उठा। केवल आगरा ही नहीं वरन् आसपास के गांव-शहरों से उनका भाषण सुनने के लिए हजारों की संख्या में अस्पृश्य जनसमुदाय वहां इकट्ठा हुआ था। मोटर से उतरने के बाद लाठी के सहारे लोगों का...